बोईदा में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस पर अटल डिजिटल भवन का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा व सरपंच संजय राज ने किया

ग्राम पंचायत बोईदा में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अटल डिजिटल भवन का उद्घाटन था, जिसे विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा और सरपंच संजय राज ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन ईमानदारी, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह भी बताया कि सुशासन दिवस के माध्यम से शासन की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

सरपंच संजय राज ने ग्रामवासियों से सहयोग और सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि अटल डिजिटल भवन के माध्यम से जनता को डिजिटल सुविधाओं का लाभ आसानी से मिलेगा।कार्यक्रम में जनपद सदस्य अंजनी कौशल श्रीवास ने भी अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर जनक राम पटेल, रामनारायण पटेल, उमेंद सिंह मरावी, चुन्नी लाल पटेल, पंच मनीष पटेल, लंबोदर कंवर,

कुमेद सिंह, शांति लाल मरार, कलेश राम, मनोज कुमार मरार, शिवप्रकाश मरावी, वरूणेश्वर मरावी, अंजनी बाई, सुदामा जगत, चम्पा बाई मरार, माधुरी मरार, रविता गोड़, भुनेश्वरी पटेल, अहिल्या बाई, गंगोत्री बाई सहित कई स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।स्थानीय लोगों ने डिजिटल भवन के उद्घाटन पर खुशी जताई और कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी दिखाई।

  • Related Posts

    खैरागढ़ दीक्षांत समारोह में चमकी तिल्दा-नेवरा की प्रतिभा, तनुजा वर्मा बनीं चार गोल्ड मेडल की हकदार

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    तिल्दा नेवरा।नगर के ऐतिहासिक गांधी चौक में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रायपुर लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने ध्वजारोहण कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य खबरे

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    • By Admin
    • May 6, 2026
    • 5 views
    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    • By Admin
    • April 26, 2026
    • 6 views
    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 9 views
    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 6 views
    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    • By Admin
    • April 20, 2026
    • 6 views
    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    • By Admin
    • April 17, 2026
    • 7 views
    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ