ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच ने अर्धवार्षिक परीक्षा व्यवस्था का किया अवलोकन

हरदीबाजार – जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा के द्वारा घोषित समय सारणी के अनुसार कक्षा छठवीं से कक्षा आठवीं के अर्धवार्षिक परीक्षा 2 जनवरी से 9 जनवरी तक एवं कक्षा पहली से कक्षा पांचवी तक 6 जनवरी से 9 जनवरी तक परीक्षा संपन्न कराया जा रहा है। प्राथमिक शाला में मंगलवार से त्रैमासिक परीक्षा चालू हुआ।

ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने शासकीय प्राथमिक शाला शांतिनगर बोईदा में संचालित अर्धवार्षिक परीक्षा का अवलोकन किया जहां दर्ज संख्या के अनुसार शत प्रतिशत बच्चे परीक्षा में शामिल हो रहे हैं एवं परीक्षा शांतिपूर्ण नियमानुसार संचालित हो रहा है। ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने बच्चों को सुझाव देते हुए कहा कि सुबह जल्दी जग कर पढ़ाई लिखाई करना चाहिए। शिक्षकों के द्वारा पढ़ाये गये सभी पाठ,अध्यायों का पुनरावृति कर याद करना चाहिए ताकि परीक्षा में सही सही उत्तर लिखा जा सके। विद्यार्थियों के पांच लक्षणों को अमल करना चाहिए और अच्छे नंबरों में पास होकर अपने माता-पिता,गांव, जिला और राज्य का नाम रोशन करना चाहिए। संस्था के प्रधान पाठक मनोज चौबे,शिक्षक संतोष यादव,सफाई कर्मचारी रामकुमार जगत उपस्थित थे।प्रधान पाठक मनोज चौबे ने कहा है कि शिक्षा के प्रति विशेष रूचि लेते हुए सभी विद्यालयों की सतत् देख रेख एवं आवश्यक सहयोग करने के लिए ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज को धन्यवाद ज्ञापित किये।

  • Related Posts

    खैरागढ़ दीक्षांत समारोह में चमकी तिल्दा-नेवरा की प्रतिभा, तनुजा वर्मा बनीं चार गोल्ड मेडल की हकदार

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    तिल्दा नेवरा।नगर के ऐतिहासिक गांधी चौक में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रायपुर लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने ध्वजारोहण कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य खबरे

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    • By Admin
    • May 6, 2026
    • 5 views
    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    • By Admin
    • April 26, 2026
    • 6 views
    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 9 views
    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 6 views
    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    • By Admin
    • April 20, 2026
    • 6 views
    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    • By Admin
    • April 17, 2026
    • 7 views
    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ