ग्राम पंचायत बोईदा में सरपंच संजय राज की सराहनीय पहल, बच्चों को वितरित किए बैट और बॉल

ग्राम पंचायत बोईदा में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। पंचायत के सरपंच संजय राज के द्वारा गांव के बच्चों को क्रिकेट बैट और बॉल का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।इस अवसर पर सरपंच ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। गांव के बच्चों में छुपी प्रतिभा को आगे लाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है, ताकि वे मोबाइल और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर खेलों की ओर आकर्षित हों।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। ग्रामीणों ने भी सरपंच संजय राज ने की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी आगे चलकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।ग्राम पंचायत बोईदा में आयोजित इस छोटे लेकिन प्रेरणादायक कार्यक्रम ने बच्चों को खेल के प्रति नई ऊर्जा और आत्मविश्वास दिया।इस दौरान राजेन्द्र ओग्रे,आर्यन ओग्रे,रवि ओग्रे,साहिल ओग्रे,सोनु ओग्रे,अमन ओग्रे,गौतम ओग्रे,राविन्द्र ओग्रे,मोनु ओग्रे मौजूद रहे।

  • Related Posts

    खैरागढ़ दीक्षांत समारोह में चमकी तिल्दा-नेवरा की प्रतिभा, तनुजा वर्मा बनीं चार गोल्ड मेडल की हकदार

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    तिल्दा नेवरा।नगर के ऐतिहासिक गांधी चौक में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रायपुर लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने ध्वजारोहण कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य खबरे

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    • By Admin
    • May 6, 2026
    • 5 views
    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    • By Admin
    • April 26, 2026
    • 6 views
    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 9 views
    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 6 views
    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    • By Admin
    • April 20, 2026
    • 6 views
    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    • By Admin
    • April 17, 2026
    • 7 views
    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ