शासकीय महाविद्यालय करतला में जनजातीय गौरव दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया,मुख्य वक्ता रहे रघुराज सिंह उइके

कोरबा। शासकीय महाविद्यालय करतला में जनजातीय गौरव दिवस बड़े उत्साह, सांस्कृतिक गरिमा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में जनजातीय नायकों के शौर्य, योगदान और सांस्कृतिक विरासत पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।मुख्य अतिथि जुड़ावन सिंह ठाकुर (प्रांत अध्यक्ष, विद्या भारती) ने कहा कि जनजातीय समाज ने सदियों से प्रकृति संरक्षण, सामाजिक एकता और साहसिक जीवन मूल्यों को संजोकर रखा है। उन्होंने विद्यार्थियों से इन जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की अपील की।

मुख्य वक्ता रघुराज सिंह उइके, अध्यक्ष वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि जनजातीय नायक इतिहास के नाम मात्र नहीं, बल्कि प्रेरणा के ज्वलंत स्तंभ हैं। उन्होंने आत्मसम्मान, स्वाभिमान और संघर्ष की शक्ति से राष्ट्र की रक्षा की। युवा पीढ़ी को उनके पदचिन्हों पर चलकर समाज और देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जनजातीय संस्कृति प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली का संदेश देती है, जो आज के समय में और भी महत्वपूर्ण हो गई है।

विशिष्ट अतिथि पुष्पराज सिंह (जिला संयोजक – जनजाति सुरक्षा मंच मौजूद रहे।साथ में बीरबल सिंह, लोक कला आयाम प्रमुख ने भी संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय कला, लोकपरंपराएँ और रीति-रिवाज हमारी सांस्कृतिक धरोहर की मूल आत्मा हैं। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी इन पारंपरिक कलाओं को सीखकर आगे बढ़ाए और दुनिया के सामने अपनी विरासत की पहचान को मजबूती से प्रस्तुत करे।

कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. सपना मिश्रा ने किया तथा मनीषा मिंज टोप्पो ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य मृगेश कुमार यादव ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक जागरूकता और समाज के प्रति जिम्मेदारी दोनों बढ़ती हैं।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पारंपरिक नृत्य, वाद-विवाद, गीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जनजातीय गौरव का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही

  • Related Posts

    खैरागढ़ दीक्षांत समारोह में चमकी तिल्दा-नेवरा की प्रतिभा, तनुजा वर्मा बनीं चार गोल्ड मेडल की हकदार

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    तिल्दा नेवरा।नगर के ऐतिहासिक गांधी चौक में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रायपुर लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने ध्वजारोहण कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य खबरे

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    • By Admin
    • May 6, 2026
    • 5 views
    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    • By Admin
    • April 26, 2026
    • 6 views
    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 9 views
    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 6 views
    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    • By Admin
    • April 20, 2026
    • 6 views
    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    • By Admin
    • April 17, 2026
    • 7 views
    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ