भैसमा के शासकीय महाविद्यालय में धूमधाम से आयोजित हुआ जनजातीय गौरव महोत्सव, मुख्य अतिथि रघुराज सिंह उइके ने जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं पर किया विस्तृत प्रकाश

कोरबा। स्व. प्यारे लाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैसमा में जनजातीय गौरव महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महाविद्यालय सभागार कक्ष में सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा के अध्यक्ष रघुराज सिंह उईके रहे, जिन्होंने अपने उद्बोधन में जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति और उनकी पहचान को संरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।वहीं विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के लोक कला आयाम प्रमुख वीरबल सिंह ने जनजातीय युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और महाविद्यालय के इस प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम के संयोजक जनजाति सुरक्षा मंच कोरबा के पुष्पराज सिंह ठाकुर तथा सचिव वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा के दीपक सिंह ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करते हुए बताया कि महोत्सव का उद्देश्य जनजातीय समाज की गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाना है।महोत्सव में छात्रों द्वारा पारंपरिक नृत्य, लोकगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुति और जनजातीय विरासत पर आधारित शानदार कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पूरे सभागार में उत्साह और सांस्कृतिक रंगों की छटा देखने को मिली।इस अवसर पर केएल टंडन, जेएल चौहान,पीके लहरें, अनुराधा तिर्की, श्वेता शुक्ला,राजू कंवर, जितेन्द्र कंवर, कार्यक्रम की सफलता में संयोजक कलेसतुस टोप्पो, सहसंयोजक रविन्द्र कुमार,मंच संचालक दीपेश कुमार और प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. साधना खरे का विशेष योगदान रहा।आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय परंपराओं को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास जारी रहेगा।महाविद्यालय परिसर में आयोजित यह महोत्सव जनजातीय गौरव के सम्मान और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रेरणादायी प्रतीक बना।

  • Related Posts

    खैरागढ़ दीक्षांत समारोह में चमकी तिल्दा-नेवरा की प्रतिभा, तनुजा वर्मा बनीं चार गोल्ड मेडल की हकदार

    खैरागढ़/तिल्दा-नेवरा।इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के 17वें दीक्षांत समारोह में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की होनहार छात्रा तनुजा वर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। भरतनाट्यम विषय…

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    तिल्दा नेवरा।नगर के ऐतिहासिक गांधी चौक में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रायपुर लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने ध्वजारोहण कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य खबरे

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    • By Admin
    • May 6, 2026
    • 5 views
    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    • By Admin
    • April 26, 2026
    • 6 views
    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 9 views
    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 6 views
    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    • By Admin
    • April 20, 2026
    • 6 views
    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    • By Admin
    • April 17, 2026
    • 7 views
    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ