शिक्षकों की समस्याओं को लेकर छ.ग.टीचर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन,शीघ्र निर्णय लेने कलेक्टर ने दिया प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन

कोरबा – छ.ग.टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से मुलाकात कर शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया जिस पर कलेक्टर महोदय ने शीघ्रता से ठोस निर्णय लेने का प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया गया।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक में विकास खंड स्त्रोत समन्वयक के पद रिक्त पद पर शीघ्र नियुक्ति करने,अनुसूचित क्षेत्र में पदस्थ सभी कर्मचारियों को 13 दिन की आकस्मिक अवकाश के अतिरिक्त 7 दिन की आकस्मिक अवकाश कुल 20 दिन की आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करने,क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा रायगढ़ और बिलासपुर से सेवा पुस्तिका का सत्यापन विभाग द्वारा कराए जाने,सभी शिक्षकों का जीपीएफ पासबुक संधारण करते हुए सभी कर्मचारियों को पासबुक प्रदान करने सहित शिक्षक हितार्थ में आदेश जारी करने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया है ।जिस पर कलेक्टर महोदय ने सभी विषयों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड स्त्रोत समन्वयक की नियुक्ति आदेश शीघ्र जारी करने संघ के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया गया।

वहीं संघ के पदाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को भी ज्ञापन दिया गया जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने ज्ञापन के बिंदु क्रमांक 3 कोष लेखा कार्यालय से सेवा पुस्तिका का सत्यापन कराने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्रीय कार्यालय छ.ग.राज्य संपरीक्षा रायगढ़ से प्रति सप्ताह कम से कम 25 शिक्षकों की सेवा पुस्तिका का उक्त कार्यालय से सत्यापन कराने जिला के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी और प्राचार्यों को आदेश जारी किया गया है।संघ के प्रयास से शिक्षक हितार्थ में त्वरित आदेश जारी होने से शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है।प्रतिनिधि मंडल में प्रमोद सिंह राजपूत प्रदेश संगठन मंत्री, मनोज चौबे जिला अध्यक्ष, नरेंद्र चंद्रा जिला सचिव, सत्य प्रकाश खांडेकर जिला संगठन मंत्री, मनीराम साहू जिला पदाधिकारी शामिल थे।

  • Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील प्लांट की पर्यावरण जनसुनवाई को लेकर जहां एक ओर विरोध की आवाजें उठ रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में…

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    ग्राम पंचायत तुलसी (तिल्दा) में रविवार को आयोजित भव्य महाभंडारा समारोह श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आया। वैशाख शुक्ल दशमी के पावन अवसर पर आयोजित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य खबरे

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    • By Admin
    • May 6, 2026
    • 5 views
    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    • By Admin
    • April 26, 2026
    • 6 views
    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 9 views
    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 6 views
    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    • By Admin
    • April 20, 2026
    • 6 views
    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    • By Admin
    • April 17, 2026
    • 7 views
    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ