आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर में मां सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन

आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर में मां सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन

बिलासपुर/यु मुरली राव – आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर परिसर में विद्या, बुद्धि, कला एवं संगीत की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पावन प्रतिमा विधि-विधानपूर्वक स्थापित कर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई। मां सरस्वती से सभी विद्यार्थियों एवं समाज के लोगों के लिए ज्ञान, विवेक, सद्बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पूजा कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, आंध्रा समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।मां सरस्वती की पूजा का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि, संस्कार और नैतिक मूल्यों का विकास करना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आंध्रा समाज स्कूल प्रबंधक समिति की ओर से एन रमना मूर्ति, पी श्रीनिवास राव, डी एन प्रसाद, टी रमेश बाबू, ए सत्यनारायण, आर प्रसाद राव, जी रमेश चंद्रा,शिक्षकओं प्रिंसिपल डी रामाम, श्रीमती दया मानी, आर वरलक्ष्मी, बी यू बी रेड्डी, विजय लक्ष्मी, पी वी रजनी,अनिता, डी लक्ष्मी,आदि ने कहा कि मां सरस्वती का आशीर्वाद जीवन को सही दिशा देने वाला होता है और शिक्षा ही समाज की प्रगति का सशक्त माध्यम है।

पूजा उपरांत प्रसाद वितरण किया गया तथा वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। आंध्रा समाज स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा इस सफल आयोजन हेतु सभी सहयोगकर्ताओं एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    शिवसैनिको ने हिंदू हृदय सम्राट श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे का मनाया जन्मोत्सव

    शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के शिवसैनिकों द्वारा प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा के मार्गदर्शन में यशवंत गोरख एवं मणि शंकर शर्मा के नेतृत्व में संभाग कार्यालय बिलासपुर में…

    बिलासपुर की गार्गी ओन्टेन ने देशभर में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

    बिलासपुर – दुनिया के सबसे बड़े जूनियर गर्ल्स फैशन और टैलेंट प्लेटफॉर्म “जूनियर मिस इंडिया सीजन-4” के ग्रैंड फिनाले में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की बेटी ने पूरे देश में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य खबरे

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    • By Admin
    • May 6, 2026
    • 5 views
    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    • By Admin
    • April 26, 2026
    • 6 views
    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 9 views
    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 6 views
    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    • By Admin
    • April 20, 2026
    • 5 views
    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    • By Admin
    • April 17, 2026
    • 6 views
    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ