भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी में पुरुषोत्तम यादव (दीपक) को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी…बने विशेष आमंत्रित सदस्य

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे दीपक यादव को प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

दीपक यादव ने भारतीय जनता पार्टी के उत्तर मंडल में महामंत्री, मंडल उपाध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। संगठनात्मक अनुभव के साथ-साथ वे सामाजिक गतिविधियों में भी लगातार सक्रिय रहे हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले दीपक यादव को पार्टी में एक स्वच्छ छवि, निष्ठावान और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है।

वार्ड क्रमांक 63 से पार्षद टिकट न मिलने के बावजूद दीपक यादव ने पार्टी से दूरी नहीं बनाई और पूरी निष्ठा के साथ संगठन के लिए कार्य करते रहे। उनकी यही प्रतिबद्धता और ईमानदार कार्यशैली आज उन्हें प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी तक ले गई है।
प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनने पर दीपक यादव ने बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा के पूर्व विधायक रजनीश सिंह सहित बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष और प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के नेतृत्व में भाजपा सरकार को और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

  • Related Posts

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    तिल्दा-नेवरा, 17 अप्रैल 2026।शहर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में खुशी हॉस्पिटल, तिल्दा-नेवरा द्वारा आयोजित नि:शुल्क जांच शिविर पूरी तरह सफल रहा। शिविर में 100 से अधिक…

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में बड़ी नियुक्ति: विकास सुखवानी बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

    तिल्दा-नेवराछत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में संगठनात्मक विस्तार के तहत एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। महापंचायत के अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेंद्र बडवानी ने श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य खबरे

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    • By Admin
    • April 17, 2026
    • 1 views
    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    जनसुनवाई में गूंजा समर्थन: संभव स्टील प्लांट से क्षेत्र में विकास और रोजगार की उम्मीद

    • By Admin
    • April 17, 2026
    • 3 views
    जनसुनवाई में गूंजा समर्थन: संभव स्टील प्लांट से क्षेत्र में विकास और रोजगार की उम्मीद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में बड़ी नियुक्ति: विकास सुखवानी बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

    • By Admin
    • April 10, 2026
    • 7 views
    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में बड़ी नियुक्ति: विकास सुखवानी बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

    तिल्दा-नेवरा में तनावपूर्ण माहौल: प्रदर्शन के दौरान पत्रकार की कार घेरकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश

    • By Admin
    • April 7, 2026
    • 6 views
    तिल्दा-नेवरा में तनावपूर्ण माहौल: प्रदर्शन के दौरान पत्रकार की कार घेरकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश

    गोबरा-नवापारा में उपसरपंच परिवार पर गंभीर आरोप: अवैध ब्याज, धमकी और नशीले कारोबार की चर्चाएं तेज

    • By Admin
    • March 23, 2026
    • 6 views
    गोबरा-नवापारा में उपसरपंच परिवार पर गंभीर आरोप: अवैध ब्याज, धमकी और नशीले कारोबार की चर्चाएं तेज

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    • By Admin
    • March 19, 2026
    • 7 views
    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा