छेरछेरा और मां शाकंभरी जयंती सराईपाली में मनाई गई शामिल हुए सरपंच संजय राज

कोरबा- ग्राम पंचायत बोईदा के आश्रित ग्राम सराईपाली में पटेल मरार समाज की ईष्ट देवी मां शाकंभरी की जयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज की महिलाओं द्वारा माता के जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समाज के लोग एकत्रित होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां शाकंभरी के दर्शन किए तथा जयंती समारोह में मरार पटेल समाज के लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में सरपंच संजय राज ने मां शाकंभरी को अन्न, हरियाली और समृद्धि की देवी बताते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति संरक्षण, अन्न के सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने समाज से मां शाकंभरी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक पर्व छेरछेरा के तहत सरपंच संजय राज ने बच्चों को छेरछेरा दान देकर पर्व की परंपरा का निर्वहन किया। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि छेरछेरा पर्व त्याग, सहयोग और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जो नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ता है।इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, महिलाएं एवं युवा शामिल हुए।

पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया। ग्रामीणों ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।इस अवसर पर श्रवण पटेल,पंच शांति लाल पटेल,नंदलाल पटेल, कन्हैया पटेल, चुन्नीलाल पटेल, तुंगन पटेल, रवि पटेल सहित बड़ी संख्या में मरार पटेल समाज के लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा अंतर्गत ग्राम पंचायत तुलसी में 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को भव्य महाभंडारा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। वैशाख शुक्ल दशमी के पावन अवसर पर…

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा। लोकसभा में हाल ही में हुए घटनाक्रम को लेकर तिल्दा-नेवरा की राजनीति में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती आकांक्षा वैष्णव ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य खबरे

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    • By Admin
    • May 6, 2026
    • 5 views
    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    • By Admin
    • April 26, 2026
    • 6 views
    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 9 views
    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 6 views
    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    • By Admin
    • April 20, 2026
    • 6 views
    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    • By Admin
    • April 17, 2026
    • 7 views
    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ