बिलासपुर की गार्गी ओन्टेन ने देशभर में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

बिलासपुर – दुनिया के सबसे बड़े जूनियर गर्ल्स फैशन और टैलेंट प्लेटफॉर्म “जूनियर मिस इंडिया सीजन-4” के ग्रैंड फिनाले में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की बेटी ने पूरे देश में अपने हुनर का परचम लहरा दिया है। पिंक सिटी जयपुर में आयोजित इस भव्य आयोजन में बिलासपुर की गार्गी ओन्टेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम रनरअप का खिताब अपने नाम किया और प्रदेश का मान बढ़ाया।इस भव्य ग्रैंड फिनाले में भारत के 25 राज्यों से 175 प्रतिभाशाली बालिकाओं ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने हुनर, आत्मविश्वास और फैशन सेंस से मंच पर जलवा बिखेरा। इसी कड़ी में 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग में शामिल बिलासपुर की गार्गी ओन्टेन ने अपनी अलग पहचान बनाई।क्लचरल राउंड में गार्गी ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक गोंड संस्कृति और छत्तीसगढ़िया वेशभूषा को मंच पर बखूबी प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने न केवल दर्शकों बल्कि जजों का भी दिल जीत लिया। नतीजतन, गार्गी को फर्स्ट रनरअप के साथ-साथ बेस्ट रैंप वॉक के खिताब से भी नवाज़ा गया।13 वर्षीय गार्गी ओन्टेन, बिलासपुर के सकरी क्षेत्र की निवासी हैं। वे निधि ओन्टेन और डॉ. सी.एस. ओन्टेन की पुत्री हैं। अपनी सफलता पर गार्गी ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में उनके माता-पिता का सबसे बड़ा योगदान है, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और सपोर्ट किया।गार्गी ने युवाओं और बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि अगर दिल में कोई सपना है तो बिना डर के मेहनत करनी चाहिए, सफलता जरूर मिलती है। आज वह पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर पहला स्थान हासिल करके लौटी हैं।गार्गी ओन्टेन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे बिलासपुर जिले और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। हर कोई इस होनहार बेटी की सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है। गार्गी ने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों की बेटियां भी बड़े मंच पर देशभर में अपनी पहचान बना सकती हैं।

  • Related Posts

    शिवसैनिको ने हिंदू हृदय सम्राट श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे का मनाया जन्मोत्सव

    शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के शिवसैनिकों द्वारा प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा के मार्गदर्शन में यशवंत गोरख एवं मणि शंकर शर्मा के नेतृत्व में संभाग कार्यालय बिलासपुर में…

    आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर में मां सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन

    आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर में मां सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन बिलासपुर/यु मुरली राव – आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर परिसर में विद्या, बुद्धि, कला एवं संगीत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य खबरे

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    • By Admin
    • May 6, 2026
    • 5 views
    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    • By Admin
    • April 26, 2026
    • 6 views
    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 9 views
    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 6 views
    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    • By Admin
    • April 20, 2026
    • 5 views
    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    • By Admin
    • April 17, 2026
    • 7 views
    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ