सिम्स बिलासपुर में नवजात शिशु संरक्षण सप्ताह एवं बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्टर – ओमनारायण तिवारी

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) बिलासपुर में आज दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया—

  1. राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह 2025 (15–21 नवम्बर) के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  2. बाल शोषण एवं बाल संरक्षण (Child Abuse and Prevention) पर विशेष संगोष्ठी

इन आयोजनों का उद्देश्य बच्चों एवं नवजात शिशुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और समाज में बाल संरक्षण की दिशा में सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।

नवजात शिशु सप्ताह 2025 : “Newborn Safety – Every Touch, Every Time, Every Baby”

शिशु रोग विभाग (Pediatrics) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नवजात शिशुओं की देखभाल, संक्रमण से बचाव, स्तनपान, तापमान संरक्षण, स्वच्छता और सुरक्षित प्रसव पश्चात देखभाल पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी। अस्पताल में आने वाले परिजनों और माताओं के लिए स्वास्थ्य वार्ता, परामर्श एवं प्रायोगिक प्रदर्शन भी आयोजित किए गए।

बाल शोषण एवं बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम

बाल शोषण जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बाल सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक एवं लैंगिक शोषण की रोकथाम, कानूनी प्रावधान तथा बच्चों के प्रति समाज की ज़िम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।


विभाग द्वारा बाल शोषण पहचान, किसी बच्चे को शारीरिक मानसिक भावनात्मक या यौन रूप से हानि पहुंचाई जाती है या उसे उपेक्षा का सामना करना पड़ता है तो उसे बाल शोषण कहा जाता है शोषण कई प्रकार के होते हैं जैसे शारीरिक शोषण (मारना चोट) भावनात्मक शोषण एवं शोषण एवं अपेक्षा करना करना (शिक्षा से वंचित करना पोषण सुरक्षा स्वास्थ्य एवं प्यार से वंचित करना) रोकथाम और रिपोर्टिंग के उपायों पर बाल शोषण शिकायत, चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर 1098 पर तुरंत कॉल करें प्रशिक्षण भी दिया गया।
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम अग्रवाल,डॉ. अस्मित, डॉ. केसली, छात्र छात्राएं एवं स्टॉप मौजूद थे

विशेष वक्तव्य

अधिष्ठाता, सिम्स बिलासपुर – डॉ. रमणेश मूर्ति

“सिम्स बिलासपुर हमेशा से सामाजिक और चिकित्सकीय दायित्वों को गंभीरता से निभाता आया है। नवजात शिशु सप्ताह और बाल संरक्षण जागरूकता, दोनों ही अत्यंत महत्वपूर्ण विषय हैं। हम चाहते हैं कि प्रत्येक बच्चा सुरक्षित वातावरण में स्वस्थ जीवन की शुरुआत करे और किसी भी प्रकार के शोषण से दूर रहे।”


चिकित्सा अधीक्षक – डॉ. लखन सिंह

“हमारा संस्थान मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित तथा संवेदनशील वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। नवजात सुरक्षा सिर्फ अस्पताल तक सीमित नहीं, बल्कि घर और समाज की भी बड़ी ज़िम्मेदारी है। साथ ही, बाल शोषण के मामलों में जागरूकता ही रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है।”


विभागाध्यक्ष, शिशु रोग विभाग – डॉ. राकेश नहरेल

“नवजात शिशु अत्यंत संवेदनशील होते हैं और उनकी सुरक्षा हर क्षण अत्यावश्यक है। ‘Every Touch, Every Time, Every Baby’ थीम हमें याद दिलाती है कि हर संपर्क सुरक्षित और संक्रमण रहित होना चाहिए। साथ ही, बाल संरक्षण के मुद्दों पर समाज की सक्रिय भूमिका बेहद आवश्यक है।”


सिम्स बिलासपुर द्वारा आयोजित दोनों कार्यक्रमों ने नवजात सुरक्षा और बाल संरक्षण जैसे विषयों पर प्रभावी संदेश दिया। अस्पताल प्रशासन ने सुनिश्चित किया कि आने वाले दिनों में इस प्रकार की जनहितकारी गतिविधियाँ लगातार जारी रहेंगी।

  • Related Posts

    शिवसैनिको ने हिंदू हृदय सम्राट श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे का मनाया जन्मोत्सव

    शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के शिवसैनिकों द्वारा प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा के मार्गदर्शन में यशवंत गोरख एवं मणि शंकर शर्मा के नेतृत्व में संभाग कार्यालय बिलासपुर में…

    आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर में मां सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन

    आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर में मां सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन बिलासपुर/यु मुरली राव – आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर परिसर में विद्या, बुद्धि, कला एवं संगीत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य खबरे

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    • By Admin
    • May 6, 2026
    • 5 views
    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    • By Admin
    • April 26, 2026
    • 6 views
    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 9 views
    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 6 views
    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    • By Admin
    • April 20, 2026
    • 6 views
    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    • By Admin
    • April 17, 2026
    • 7 views
    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ