पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का हस्तानांतरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यक्रम सम्पन्न

बिलासपुर।कृषि विज्ञान केन्द्र, बिलासपुर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का हस्तानांतरण एवं प्रधानमंत्री के द्वारा किसानों के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माधो सिंह , प्रदेशाध्यक्ष, भारतीय किसान संघ ने प्राकृतिक खेती एवं देशी नस्ल के गौ पालन पर प्रकाश डाला। लक्ष्मी साहू, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान संघ ने किसानों को 21वीं किस्त के हस्तानांतरण की शुभकामनायें प्रदान की। डाॅ. एन.के. चैरे, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर ने कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए इस सम्मान निधि

का कृषि के क्षेत्र में सदुपयोग करने के लिए किसान बंधुओं से अपील की। कृषि विज्ञान केन्द्र, बिलासपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डाॅ. गीत शर्मा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के तहत किसानों को रू. 18 हजार करोड़ की सम्मान राशि के हस्तानांतरण के उपलक्ष्य में जिले के सभी कृषकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र, बिलासपुर किसानों के हित के लिए लगातार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रही है। इस कड़ी में प्राकृतिक खेती, दलहनी एवं तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने एवं फसल विविधिकरण पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी एवं कर्मचारीगण डाॅ. शिल्पा कौशिक, डाॅ. अमित शुक्ला, श्री जयंत साहू, डाॅ. एकता ताम्रकार, इंजी. पंकज मिंज, श्रीमती हेमकांति बंजारे, डाॅ. चंचला रानी पटेल, श्रीमती सुशीला ओहदार, डाॅ. स्वाति शमा, श्री संतोष वर्मा, श्री इंद्रराम पटेल एवं राजू कश्यप तथा कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर के छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में कृषकों ने अपनी सहभागिता दी। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. शिल्पा कौशिक ने किया एवं डाॅ. अमित शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    शिवसैनिको ने हिंदू हृदय सम्राट श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे का मनाया जन्मोत्सव

    शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के शिवसैनिकों द्वारा प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा के मार्गदर्शन में यशवंत गोरख एवं मणि शंकर शर्मा के नेतृत्व में संभाग कार्यालय बिलासपुर में…

    आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर में मां सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन

    आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर में मां सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन बिलासपुर/यु मुरली राव – आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर परिसर में विद्या, बुद्धि, कला एवं संगीत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य खबरे

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    • By Admin
    • May 6, 2026
    • 5 views
    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    • By Admin
    • April 26, 2026
    • 6 views
    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 9 views
    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 6 views
    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    • By Admin
    • April 20, 2026
    • 6 views
    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    • By Admin
    • April 17, 2026
    • 7 views
    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ