कन्नौजिया साहू समाज की प्रतिभा ने बढ़ाया गौरव : मीनाक्षी दयानन्द साहू होंगी KBC की हॉट सीट पर कल

बिलासपुर– कन्नौजिया साहू समाज के लिए गौरव का क्षण एक बार फिर सामने आया है। समाज की होनहार बेटी मीनाक्षी दयानन्द साहू लोकप्रिय टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर नजर आएंगी। यह एपिसोड 3 दिसंबर 2025, रात 9 बजे सोनी चैनल पर प्रसारित होगा।

ग्राम सोनसरी निवासी सुशीला–अरुण साहू की बड़ी सुपुत्री मीनाक्षी दयानन्द साहू वर्तमान में खनिज विभाग, जिला बालोद में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उत्कृष्ट शिक्षा, प्रतिभा और संघर्ष से नई ऊँचाइयाँ छू रहीं मीनाक्षी साहू समाज में प्रेरणा का स्तंभ बनकर उभर रही हैं।

वे ग्राम जर्वे के श्याम कार्तिक साहू एवं दुर्गेश नन्दिनी साहू की बहू हैं। साथ ही वे बॉडसरा के वृक्ष मित्र कौशल प्रसाद साहू की भांजी भी हैं। इसके अलावा वे गौरी, गुलापा, कुमारी और भारती साहू की भतीजी हैं।

मीनाक्षी साहू की प्रारंभिक शिक्षा SECL दीपका क्षेत्र के स्कूल में उनकी माता सुशीला देवी के स्नेहपूर्ण संरक्षण में हुई। उच्च शिक्षा के बल पर उन्होंने प्रशासनिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल कीं और अब देश के सबसे लोकप्रिय क्विज़ शो में समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए करोड़ों दर्शकों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने जा रही हैं।

समाज में हर्ष की लहर
उनके KBC में चयन की खबर से कन्नौजिया साहू समाज में खुशी की लहर है। समाज के लोगों ने इसे गर्व का क्षण बताया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

3 दिसंबर की रात 9 बजे – पूरा समाज टेलीविजन स्क्रीन पर नजरें जमाए रहेगा।

  • Related Posts

    शिवसैनिको ने हिंदू हृदय सम्राट श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे का मनाया जन्मोत्सव

    शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के शिवसैनिकों द्वारा प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा के मार्गदर्शन में यशवंत गोरख एवं मणि शंकर शर्मा के नेतृत्व में संभाग कार्यालय बिलासपुर में…

    आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर में मां सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन

    आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर में मां सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन बिलासपुर/यु मुरली राव – आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर परिसर में विद्या, बुद्धि, कला एवं संगीत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य खबरे

    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 को बड़ी सौगात: गार्डन व चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़ की स्वीकृति

    • By Admin
    • February 11, 2026
    • 2 views
    तिल्दा-नेवरा के वार्ड 13 को बड़ी सौगात: गार्डन व चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़ की स्वीकृति

    खैरागढ़ दीक्षांत समारोह में चमकी तिल्दा-नेवरा की प्रतिभा, तनुजा वर्मा बनीं चार गोल्ड मेडल की हकदार

    • By Admin
    • January 31, 2026
    • 4 views
    खैरागढ़ दीक्षांत समारोह में चमकी तिल्दा-नेवरा की प्रतिभा, तनुजा वर्मा बनीं चार गोल्ड मेडल की हकदार

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    • By Admin
    • January 26, 2026
    • 3 views
    गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी चौक में सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने फहराया तिरंगा

    गणतंत्र दिवस पर एलआईसी एजेंट रुकेश पटेल ने दी जिलेवासियों व क्षेत्रवासियों एवं ग्राहकों को बधाई शुभकामनाएं

    • By Admin
    • January 25, 2026
    • 5 views
    गणतंत्र दिवस पर एलआईसी एजेंट रुकेश पटेल ने दी जिलेवासियों व क्षेत्रवासियों एवं ग्राहकों को बधाई शुभकामनाएं

    शिवसैनिको ने हिंदू हृदय सम्राट श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे का मनाया जन्मोत्सव

    • By Admin
    • January 24, 2026
    • 9 views
    शिवसैनिको ने हिंदू हृदय सम्राट श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे का मनाया जन्मोत्सव

    आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर में मां सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन

    • By Admin
    • January 24, 2026
    • 10 views
    आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर में मां सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन