अमर शहीद वीर नारायण सिंह की 168 वीं पुण्यतिथि स्मृति दिवस धूमधाम से मनाई गई

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह जी की 168वीं पुण्यतिथि स्मृति दिवस आदिवासी पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास परिसर स्थित मंदिर चौक में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल जी रहे।

वहीं विशिष्ट अतिथि पाली–तानाखार विधायक तुलेश्वर मरकाम जी, अनुसूचित जनजाति छत्तीसगढ़ राज्य आयोग के सदस्य रूप सिंह मंडावी जी शामिल हुए। इनके साथ प्रदेश सचिव राजीव ध्रुव, सुनील श्याम, लव सिदार (जिला अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज), दिलीप ध्रुव, अशोक मरकाम, प्रहलाद, मन्नु अरोमो, हुकूम सिंह कंवर तथा रविशंकर ध्रुव की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान अमर शहीद वीर नारायण सिंह जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

वक्ताओं ने उनके बलिदान, त्याग और देशभक्ति को याद करते हुए कहा कि वीर नारायण सिंह जी का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।इस अवसर पर लव सिदार जी ने अपने उद्बोधन में युवाओं को देश, समाज और संस्कृति के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि युवाओं को अमर शहीद वीर नारायण सिंह जी के संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के संदेश और वीर शहीद के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।

  • Related Posts

    शिवसैनिको ने हिंदू हृदय सम्राट श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे का मनाया जन्मोत्सव

    शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के शिवसैनिकों द्वारा प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा के मार्गदर्शन में यशवंत गोरख एवं मणि शंकर शर्मा के नेतृत्व में संभाग कार्यालय बिलासपुर में…

    आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर में मां सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन

    आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर में मां सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन बिलासपुर/यु मुरली राव – आंध्रा समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, बिलासपुर परिसर में विद्या, बुद्धि, कला एवं संगीत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य खबरे

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    • By Admin
    • May 6, 2026
    • 5 views
    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    • By Admin
    • April 26, 2026
    • 6 views
    तुलसी में भव्य महाभंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 9 views
    जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण की नई सूची जारी, मोतीलाल हिन्दुजा बने कोषाध्यक्ष

    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 6 views
    महाभंडारा समारोह कल: तुलसी (तिल्दा) में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    • By Admin
    • April 20, 2026
    • 5 views
    लोकसभा घटनाक्रम पर तिल्दा-नेवरा में सियासत तेज, भाजपा कार्यकर्ता आकांक्षा वैष्णव ने विपक्ष पर साधा निशाना

    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

    • By Admin
    • April 17, 2026
    • 7 views
    तिल्दा-नेवरा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफल: 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ